Skip to main content

भारत के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज ने देश को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव पर हमला बोला है। युवराज के पिता योगराज ने कहा है कि कपिल देव के पास सिर्फ एक ट्रॉफी है जबकि युवराज सिंह के पास उनसे ज्यादा हैं। युवराज 2007 में टी20 और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे।

भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के बारे में आक्रामक बयान दिए हैं। योगराज ने एक इंटरव्यू में धोनी पर जमकर निशाना साथा और उन पर युवराज सिंह का करियर बर्बाद करने के आरोप लगाए। इसी इंटरव्यू में योगराज ने भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान कपिल देव की भी आलोचना की है।

योगराज और कपिल के बीच मनमुटाव की ये बातें नई नहीं हैं। 2017 में भी योगराज ने कपिल को लेकर काफी कुछ कहा था और बताया था कि जब युवराज सिंह पैदा हुए थे तब उन्होंने फैसला किया था कि कपिल ने उनके साथ जो नाइंसाफी की थी उसका बदला लेकर रहेंगे।

News Category