Skip to main content

कोडरमा के एक होटल में धड़ल्ले से देह व्यापार का काम चल रहा था। अचानक देर रात पुलिस ने धावा बोल दिया। इस दौरान पुलिस ने बिहार पुलिस के दरोगा समेत 11 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया। सभी से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार होने वालों में डॉ पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं होटल मैनेजर को भी दबोच लिया गया है।

कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बागीटांड के स्पाइसी होटल में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में लिप्त बिहार पुलिस में दरोगा समेत दो पुलिसकर्मियों, चार युवतियों, एक महिला और होटल मैनेजर सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह के अनुसार, उन्हें होटल में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इसके बाद प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार के नेतृत्व में कोडरमा थाना प्रभारी सुजीत कुमार व पुलिस बल ने होटल में छापेमारी कर आरोपितों को होटल में रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

News Category