Skip to main content

IC814 Kandahar hijack कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज IC814 को लेकर बवाल मचा है। सीरीज में आतंकियों के हिंदू नाम रखे गए हैं जिसे लेकर कई लोगों की नाराजगी सामने आई है। अब इसको लेकर केंद्र सरकार ने एक्शन लिया है। मामले में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स कंटेंट हेड को कल पूछताछ के लिए समन भेजा है। 

कंधार हाईजैक पर बनी वेब सीरीज 'IC814' विवादों से घिर गई है। फिल्म में आतंकियों के हिंदू नाम रखने पर बवाल मचा है। विरोध के बाद अब केंद्र सरकार खुद एक्शन मोड में आ गई है। नेटफ्लिक्स पर आ रही इस वेब सीरीज को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को नोटिस भेजा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 'IC814' वेब सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स के कंटेंट हेड को पूछताछ के लिए बुलाया है।