भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट भले ही पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल्स में अपनी जगह न बना पाई हों लेकिन भारतीयों के लिए वह किसी हीरो से कम नहीं हैं। ओलंपिक में उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों ने उन्हें काफी सराहा। हाल ही में आमिर खान ने भी विनेश फोगाट के साथ वीडियो कॉल पर बात की जिसकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।
पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद विनेश फोगाट का नाम हर किसी की जुबान पर है। बीते महीने हुए पेरिस ओलंपिक में उन्होंने महिला रेसलिंग में क्यूबा की गुजमान लोपेज को 5-0 से शिकस्त दी थी।
हालांकि, फ्रीस्टाइल रेसलिंग में 50 किलो से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से विनेश फाइनल में अपनी जगह नहीं बना सकीं। जीत के भी मिली इस हार से विनेश फोगाट काफी टूट गई थीं, जिसके बाद पूरा देश उनका हौसला बढ़ा रहा था। हाल ही में 'दंगल' एक्टर आमिर खान ने भी विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) के इंडिया लौटने के बाद तुरंत ही उन्हें फोन किया और उनसे बात की।
- Log in to post comments