गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट को बेचने के लिए 15 अगस्त को पहले आओ पहले पाओ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत मोदीनगर में संजयपुरी योजना के तहत पहला विशेष शिविर लगाया गया जिसमें पहले दिन 15 फ्लैट बुक कराने वाले आवंटियों को आवंटन पत्र दिए गए। इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी डिटेल।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की विभिन्न योजनाओं में खाली पड़े फ्लैट को बेचने के लिए 15 अगस्त को पहले आओ पहले पाओ योजना लॉन्च की, जो अभी तक सफल रही है। रविवार को इसी क्रम में मोदीनगर में संजयपुरी योजना के तहत पहला विशेष शिविर लगाया गया, जिसमें पहले दिन 15 फ्लैट बुक कराने वाले आवंटियों को आवंटन पत्र दिए गए।
शिविर में योजना की जानकारी लेने के लिए भी 40 से अधिक लोग पहुंचे। जीडीए की पांच योजनाओं के फ्लैट की बिक्री नहीं हो सकी है। इस वित्तीय वर्ष 2024-25 में ऐसी संपत्तियों की कीमत नहीं बढ़ाई गई। इन संपत्तियों के लिए जीडीए ने पहले आओ पहले पाओ योजना शुरू की, जिसके तहत रविवार को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मोदीनगर के संजयपुरी योजना का विशेष शिविर लगाया।
- Log in to post comments