Skip to main content

Khatron Ke Khiladi के मेकर्स पर Asim Riaz का निशाना, कहा- उन्होंने सिर्फ मेरा रिएक्शन दिखाया

खतरों के खिलाड़ी इस सीजन में बहुत सारा ड्रामा हुआ है। इसकी वजह से इस शो की और भी ज्यादा चर्चा हुई। असीम रियाज को ने अपने को-कंटेस्टेंट के साथ झगड़ा किया था जिसके बाद से उन्हें रोहित शेट्टी ने शो से हटा दिया था। होस्ट ने कहा था कि उनमें बहुत एटीट्यूड है और ऐसे लोग खतरों के खिलाड़ी में टिक नहीं सकते।

 खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 पिछले दिनों आसिम रियाज की वजह से काफी ज्यादा हाईलाइट हुआ था। आसिम रियाज की सेट पर अभिषेक कुमार और शालीन भनोट से तीखी नोकझोंक हो गई थी जिसका वीडियो भी काफी ज्यादा वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें शो से निकाल दिया गया था।

आसिम ने किया कमेंट

समझाने के वक्त यूट्यूबर होस्ट रोहित शेट्टी के साथ भी भिड़ गए थे। आसिम ने शो के बाद भी कुछ इंस्टा स्टोरी के जरिए रोहित पर निशाना साधा था। अब एक बार फिर दुबई में उन्होंने अपनी लाइव परफॉर्मंस के दौरान खतरों के खिलाड़ी 14 पर तंज कसा है। उन्होंने ना सिर्फ मेकर्स पर तंज कसा बल्कि ये आरोप भी लगाया कि उन्होंने मॉडल के साइड की स्टोरी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि ऑडियंस को जो दिखाया गया वो केवल उनका रिएक्शन था

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला

दरअसल ये सारी दिक्कत वहां से शुरू हुई जब आसिम एक टास्क को पूरा नही कर पाए और शो के मेकर्स ने उन्हें फटकार लगाई। ऐसे में आलोचना स्वीकार करने के बजाय असिम ने उन्हें चुनौती देते कहा कि इस टास्क को किया ही नहीं जा सकता है। स्थिति तब और बिगड़ गई जब असीम ने अपनी संपत्ति का गुरूर दिखाया और अन्य कंटेस्टेंट को लूजर्स बताया।

बता दें कि आसिम के शो से बाहर आने के बाद कई अन्य सेलिब्रिटीज ने भी रोहित शेट्टी के साथ उनके अभद्र व्यवहार के लिए उनकी आलोचना की थी। वहीं शिल्पा और अली गोनी जैसे लोगों ने आसिम का सपोर्ट किया और कहा कि उन्हें शो के अन्य प्रतियोगियों ने उकसाया था।

News Category