ICC Womens T20 World Cup 2024 महिला टी20 विश्व कप 2024 का आगाज 3 अक्टूबर से होना है। इस टूर्नामेंट में पहली बार स्कॉटलैंड की टीम हिस्सा लेने उतरेगी। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए है जिसमें हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी।
टी20 विश्व कप 2024 का आयोजन यूएई में 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। दुबई और शारजाह में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दो ग्रुप बनाए गए है, जिसमें हर ग्रुप से टॉप की दो टीमें 20 अक्टूबर को दुबई में होने वाले फाइनल से पहले 17 अक्टूबर और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेलेगी। इस टूर्नामेंट में एक ऐसी टीम है, जो पहली बार टी20 विश्व कप खेलने उतरेगी।
ये टीम और कोई नहीं, बल्कि स्कॉटलैंड की टीम है, जो महिला टी20 विश्व कप में डेब्यू करने को तैयार हैं। स्कॉटलैंड टीम की कप्तानी स्टार ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस के हाथों में है। महिला चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। आइए डालते है एक नजर स्कॉटलैंड की स्क्वॉड पर।
- Log in to post comments