Skip to main content

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन हो गया है। उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार थीं। आजाद भारत के दिग्गज क्रिकेटर रह चुके हैं। उन्होंने राजनीती में भी हाथ आजमाया और लंबे समय तक कांग्रेस से सांसद रहे। आजाद अपनी मुखर बयान बाजी के लिए जाने जाते हैं।

वनडे वर्ल्ड कप-1983 की विजयी भारतीय टीम का हिस्सा रहे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की पत्नी का निधन हो गया है। आजाद ने खुद एक्स पर पोस्ट लिखकर इस बात की जानकारी दी है। आजाद की पत्नी पूनम लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं।

पूनम ने साल 2016 में आम आदमी पार्टी का दामन थामा था। इसके बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और अगले साल कॉग्रेंस में चले गए थे। आजाद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं।

News Category