Skip to main content

भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि विराट कोहली एमएस धोनी से रोहित शर्मा की कप्तानी स्टाइल अलग हैं। साथ ही अश्विन ने कहा कि गौतम गंभीर और रोहित शर्मा की भी लीडरशिप स्टाइल में अंतर हैं। आइए जानते हैं अश्विन ने और क्या कहा?

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने हाल ही में विमल कुमार के साथ इंटरव्यू में एक बड़ा बयान दिया। टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अश्विन ने भारत के तीन कप्तान (एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा) की कप्तानी स्टाइल में अंतर बताया।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि कोहली-धोनी से रोहित शर्मा बिल्कुल अलग हैं। इसके अलावा आर अश्विन ने टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की लीडरशिप क्वालिटी और रोहित शर्मा की में अंतर बताया।

R Ashwin ने कोहली-धोनी से अलग बताई रोहित शर्मा की लीडरशिप क्वालिटी

दरअसल,आर अश्विन ने कहा कि रोहित शर्मा की कप्तानी के बारे में 2-3 अच्छी बातें हैं। वह हमेशा टीम का माहौल हल्का रखते हैं। वह इसे हल्का बनाए रखने के लिए प्रयास करते हैं। वह बहुत संतुलित रहते हैं, जबकि धोनी और विराट भी टैक्टिकली मजबूत थे लेकिन रोहित रणनीति पर ज्यादा ध्यान देते हैं।

आर अश्विन ने आगे कहा कि अगर कोई बड़ा मैच या सीरीज आ रही हो, तो रोहित एनालिटिक्स टीम और कोच के साथ बैठकर उसकी तैयारी करते हैं, जैसे किसी विशेष बल्लेबाज की कमजोरी क्या है, किसी गेंदबाज की योजना क्या है। यही उनकी ताकत है, लेकिन वह हमेशा टीम का माहौल हल्का रखते हैं और खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। अगर वह किसी खिलाड़ी को XI में चयन करते हैं, तो उन्हें 100% समर्थन करते हैं। मैंने अपने करियर के ज्यादा समय इन तीन कप्तानों के साथ खेला है।

Ashwin ने गौतम गंभीर से अगल बताई रोहित की लीडरशिप क्वालिटी

आर अश्विन ने साथ ही गौतम गंभीर की लीडरशिप क्वालिटी को रोहित से अगल बताया। अश्विन ने कहा कि गौतम गभीर भारतीय क्रिकेट के प्रति बहुत उत्साही हैं, ठीक वैसे ही जैसे राहुल (द्रविड़) भाई। दोनों भारतीय क्रिकेट के प्रति बहुत पैशेनेट हैं, लेकिन हम मानते हैं कि दोनों अलग-अलग हैं। हां, उनकी अलग-अलग व्यक्तित्व हैं। लेकिन लोग कहते हैं कि एमएस धोनी कूल थे, तो सभी को कूल होना चाहिए। ऐसा नहीं है। हर किसी की अपनी-अपनी क्वालिटी होती हैं, और हमें उसकी सराहना करनी चाहिए।

News Category