Apple iphone 15 Pro vs iPhone 16 Pro नए आईफोन आने में बस 7 दिन बचे हैं। iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर को लॉन्च हो रही है। इट्स ग्लोटाइम इवेंट से पहले बहुत से यूजर्स कन्फ्यूज हैं कि उन्हें सेल में iPhone 15 Pro सस्ते में खरीद लेना चाहिए या फिर iPhone 16 Pro का इंतजार करना सही ऑप्शन है।
9 सितंबर यानी 7 दिन बाद एपल अपनी सबसे फ्लैगशिप iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लेकर आ रहा है। इस बार नए आईफोन अपने साथ बहुत कुछ खास लेकर आने वाले हैं। एपल अपकमिंग सीरीज के लिए ग्लोटाइम इवेंट आयोजित करेगा। जिसमें नए आईफोन, एयरपॉड्स और नेक्स्ट जेन स्मार्टवॉच पेश की जाएगी। इवेंट से पहले बहुत लोगों का सवाल है कि उन्हें iPhone 15 Pro खरीदना चाहिए या फिर iPhone 16 Pro का इंतजार करने में भलाई है। यहां इसी चीज के बारे में बताने वाले हैं कि आपके लिए किस आईफोन मॉडल को खरीदना अच्छी डील है।
iPhone 15 Pro या iPhone 16 Pro: कौन-सा खरीदें
iPhone 15 Pro या iPhone 16 Pro की खरीदारी को लेकर आपके जेहन में बहुत से सवाल आ रहे होंगे, कि किस आईफोन को खरीदना इस समय अच्छा रहेगा। इसका जबाव आपके बजट और जरूरतों पर निर्भर करता है। यदि आप चाहते हैं कि आईफोन में भरपूर एआई फीचर्स का समागम हो और बड़ी डिस्प्ले हो। साथ में परफॉर्मेंस भी तगड़ा हो, तो ऐसे में आपको iPhone 16 Pro का इंतजार कर लेना चाहिए। अगर पैसा बचाना चाहते हैं तो अपकमिंग सेल में आईफोन 15 प्रो को खरीद सकते हैं।
- Log in to post comments