भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान को हरी झंडी दिखाई और पार्टी के पहले सदस्य बने। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने पार्टी से जुड़े कई पुराने किस्सों को साझा किया। उन्होंने बताया कि कभी वह भी दीवारों पर कमल पेंट किया करते थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले पहले सदस्य बने। भाजपा ने इस सदस्यता अभियान को "संगठन पर्व - सदस्यता अभियान 2004" नाम दिया गया है।
इसके तहत विभिन्न माध्यमों द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई जा रही है। सदस्यता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, 'आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से लेकर अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है।'
- Log in to post comments