JK Election 2024 जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कड़ा को मैदान में उतारा है। रियासी सीट से मुमताज खान को टिकट दिया है। जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में 18 25 01 अक्टूबर को मतदान होगा।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली सूची में 6 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। सेंट्रल शाल्टेंग से तारिक हमीद कड़ा को मैदान में उतारा है। रियासी सीट से मुमताज खान को टिकट दिया है।
श्री माता वैष्णो देवी सीट से भूपेंद्र जामवल चुनाव लड़ेंगे। राजौरी एसटी सुरक्षित सीट से इफ्तकार अहमद को टिकट दिया है। थन्नामंडी (एसटी) से शबीर अहमद खान को टिकट मिला है। सुरनकोट (एसटी) से मोहम्मद शाहनवाज चौधरी चुनाव लड़ेंगे।
एनसी के साथ कांग्रेस का गठबंधन
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। 90 में से 32 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इसके लिए उन्होंने 6 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए है। कांग्रेस अब 26 सीटों पर और उम्मीदवार घोषित करेगी। फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कान्फ्रेंस ने 51 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में इस बर तीन चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा। दूसरे और तीसरे चरण का मतदान 25 सिंतबर और एक अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।
किस सीट पर कौन लड़ेगा चुनाव
- सेंट्रल शाल्टेंग- तारिक हमीद कड़ा
- रियासी- मुमताज खान
- श्री माता वैष्णो देवी - भूपेंद्र जामवल
- राजौरी (एसटी)- इफ्तकार अहमद
- थन्नामंडी (एसटी)- शबीर अहमद खान
- सुरनकोट (एसटी)- मोहम्मद शाहनवाज चौधरी
- Log in to post comments