RRB NTPC 2024 Notification OUT आरआरबी की ओर से एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन तिथियों की घोषणा कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर 2024 तक पूर्ण की जाएगी। इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकेगा। भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRB) की ओर से एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए एम्प्लॉयमेंट न्यूज पेपर में नोटिफिकेशन जारी कर भर्ती की घोषणा की गई है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू की जाएगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आवेदन शुरू होते ही आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 13 अक्टूबर 2024 तय की गई है।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 11558 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के तहत कुल 3445 पदों पर एवं ग्रेजुएट पोस्ट के अंतर्गत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
- Log in to post comments