Skip to main content

JMM ने दावा किया है कि भाजपा के आयातित नेता हेमंत की लोकप्रियता से बेचैन हैं। झामुमो ने बिना नाम लिए चंपई और असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा पर भी निशाना साधा। झामुमो नेता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा को अब झामुमो की ताकत का अंदाजा लग चुका है। विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के साथी दलों के साथ सीटों पर जल्द फैसला होगा।

 रांची। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के भाजपाई बनने के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला दिनोंदिन तेज होता जा रहा है। सोमवार को सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आरोप लगाया कि आयातित नेताओं के सहारे भाजपा चुनावी जंग जीतना चाहती है।

झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा के सारे नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता को देखकर बेचैन हो गए हैं। यही झामुमो की असली ताकत भी है। भाजपा में आयातित नेताओं की भरमार है।