Skip to main content

Chhattisgarh swine flu छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 23 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से चार मरीजों की मौत ने स्वास्थ्य विभाग की टेंशन बढ़ा दी है। दुर्ग में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए कुल 40 बेड आरक्षित किए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि छह मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। 13 मरीजों का इलाज जारी है।

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। यहां के दुर्ग में मंगलवार को स्वाइन फ्लू से एक और मौत की खबर है। इसके बाद जिले में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या चार हो गई। मृतक भिलाई के चौहान ग्रीन वैली हाउसिंग सोसायटी का रहने वाला था।