Skip to main content

अनुपमा शो से सुधांशु पांडे का बाहर जाना उनके फैंस के लिए एक झटका था। शो में उन्होंने वनराज की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसकी शुरुआत से ही इसका हिस्सा बने रहे। इसके बाद से ये बातें आने लगीं कि रूपाली गांगुली या फिर मेकर्स से अनबन की वजह से उन्होंने ये शो छोड़ा है। हालांकि ये सभी बातें गलत हैं।

पॉपुलर टीवी शो अनुपमा में वनराज का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने शो को अलविदा कह दिया है। एक्टर ने एक वीडियो के जरिए इसकी घोषणा की जिसके बाद से उनके फैंस काफी ज्यादा निराश हैं। इसके बाद से खबरें आने लगीं कि एक्टर सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में नजर आएंगे।

करण जौहर के साथ हुई बड़ी डील

हालांकि अब इन सभी बातों पर फुल स्टॉप लगाते हुए वनराज ने खुद ही इस बात को क्लियर कर दिया है। उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उन्होंने रियलिटी टीवी स्टार और जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर के साथ एक रियलिटी सीरीज में नजर आएंगे। जी हां, सही सुना आपने। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार सुधांशु अब करण जौहर के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर रियलिटी शो द ट्रैटर्स (The Traitors) का हिस्सा होंगे।

News Category