Skip to main content

90 के दशक में कई ऐसे बेहतरीन शो थे जो बच्चों के पसंदीदा हुआ करते थे। शक्तिमान शरारत शाका लाका बूम बूम इनमें से एक हैं। इनके अलावा एक और शो था जिसने 4 साल तक टीवी पर राज किया और ये कोई और नहीं बल्कि स्टार प्लस का शो सोनपरी था। इस शो में फ्रूटी के किरदार में नजर आई थीं तन्वी हेगड़े।

साल 2000 में आए पॉपुलर रियलिटी टीवी शो सोनपरी की बात ही निराली थी। बच्चों के बीच इस शो का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। इस शो में फ्रूटी का किरदार एक्ट्रेस तन्वी हेगड़े ने प्ले किया था जिसके पास हमेशा एक परी और अल्टू अंकल रहते हैं। अब आपकी प्यारी फ्रूटी 24 साल की हो गई है। इस मौके पर एक्ट्रेस ने अपने प्यारी अल्टू अंकर और सोनपरी के साथ एक रियूनियन की तस्वीरें शेयर की हैं।

तन्वी ने पुरानी यादों को किया ताजा

इन तस्वीरों में तन्वी अपने को-स्टार मृणाल कुलकर्णी और अशोक लोखंडे के साथ नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में तन्वी ने एक नई और पुरानी तस्वीर को कोलॉज के साथ पोस्ट किया है जिसमें सभी एक जैसा पोज करते नजर आ रहे हैं। पुरानी यादों को ताजा करने वाली इस मुलाकात ने शो में बिताए गए उस समय की यादों को ताजा कर दिया है।

News Category