Skip to main content

Salman Khan के मुंबई स्थित फायरिंग के बाद एक और सेलिब्रिटी के घर पर फायरिंग हुई है। हाल ही में एपी ढिल्लों (AP Dhillon) के कनाडा वाले घर पर शॉट फायर हुआ जिसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री में हलचल मच गई। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है और बताया है कि अब वह कैसे हैं।

 इंडो-कैनेडियन सिंगर एपी ढिल्लों  के घर पर हुई फायरिंग ने हर किसी को चौंका दिया है। रविवार की रात सिंगर के कनाडा में स्थित घर पर फायरिंग हुई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग में शामिल रोहित गोदारा ने ली है। फायरिंग के बाद एपी ढिल्लों का इसको लेकर पहला रिएक्शन सामने आया है।

जाने-माने पंजाबी सिंगर के कनाडा वाले घर के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की, जिसके बाद उस इलाके में दहशत फैल गई। गायक ढिल्लों का घर वैंकूवर के विक्टोरिया आइलैंड में स्थित है। गोलीबारी का वीडियो सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियां ​​घटना की जांच में जुट गई हैं। इस बीच सिंगर ने इस घटन को लेकर अपना पहला पोस्ट किया है।

एपी ढिल्लों ने दिया रिएक्शन

2 सितंबर को एपी ढिल्लों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए खुद को सुरक्षित बताया है। उन्होंने लिखा, "मैं सेफ हूं। मेरे लोग सेफ हैं। हालचाल लेने के लिए सभी लोगों का दिल से शुक्रिया। आपका सपोर्ट मेरे लिए बहुत मायने रखता है। शांति और आप सभी से प्यार।"

News Category