Skip to main content

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा क‍ि बुलडोजर का इस्तेमाल अब सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। उन्‍होंने ये भी कहा क‍ि उचित तो यही होगा कि बुलडोजर का इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत् भी निपटा जा सकता है। बता दें सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर जस्टिस पर कड़ी आपत्ति जताई है।

 बुलडोजर 'जस्टिस' पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी आपत्ति के बाद बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया हे। मायावती ने कहा क‍ि देश में आपराधिक तत्वों के खि‍लाफ कार्रवाई कानून के तहत होनी चाहिए और इनके अपराध की सजा उनके परिवार व नजदीकी लोगों को नहीं मिलनी चाहिए। यह सब हमारी पार्टी की रही सरकार ने 'क़ानून द्वारा क़ानून का राज' स्थापित करके भी दिखाया है।

बसपा प्रमुख ने एक्‍स पर ल‍िखा, ''बुलडोजर का भी इस्तेमाल अब मा. सुप्रीम कोर्ट के आने वाले निर्णय के मुताबिक ही होना चाहिए। हालाँकि उचित तो यही होगा कि इसका इस्तेमाल करने की जरूरत ही ना पड़े क्योंकि आपराधिक तत्वों को सख्त कानूनों के तहत् भी निपटा जा सकता है। जबकि आपराधिक तत्वों के परिवार व नजदीकियों पर बुलडोजर का इस्तेमाल करने की बजाय सम्बन्धित अधिकारियों पर ही कठोर कार्यवाही होनी चाहिये, जो ऐसे तत्वों से मिलकर, पीड़ितों को सही न्याय नहीं देते हैं। सभी सरकारें इस ओर जरूर ध्यान दें

News Category