Skip to main content

दिल्ली के नरेला में आज सुबह स्पेशल सेल की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने नरेला के एक व्यापारी को बंधक बनाकर फिरौती मांगी थी। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बदमाशों से एक बाइक एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

दिल्ली। दिल्ली के नरेला में स्पेशल स्टाफ का बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुआ। जिसके बाद बदमाशों और पुलिस के बीच जमकर गोलियां चली। एक बदमाश को पैर में गोली लगी। पुलिस ने दो बदमाश पकड़ा। बदमाशों ने नरेला के व्यापारी को बंधक बना कर फिरौती मांगी थी।

स्पेशल स्टाफ टीम व बदमाश के बीच मुठभेड़

नरेला क्षेत्र में मंगलवार तड़के स्पेशल स्टाफ टीम व बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। बाहरी उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ की टीम को देखते ही बदमाशों ने गोली चला दी। पुलिस टीम (Delhi Police) की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है।

घायल बदमाशों की पहचान पंजाबी कालोनी में रहने वाला विनय और दूसरे की पहचान जिला शामली, यूपी का रहने वाला विजय के रूप में हुई है।

पुलिस ने इन सामानों को किया बरामद

घायल बदमाश को पास के ही राजा हरिशचंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर आगे की जानकारी जुटा रही है। बदमाशों से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्टल समेत कारतूस बरामद की है।