पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाने की पुलिस कालोनी में एक हेड कांस्टेबल ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है। परिवार का कहना है कि विकास पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था और 30 अगस्त से ड्यूटी पर भी नहीं जा रहा था। वह शाहदरा जिले के पीजी सेल में तैनात था।
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाने की पुलिस कालोनी में हेड कांस्टेबल ने देसी कट्टे से सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विकास के रूप में हुई है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि विकास पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था। 30 अगस्त से ड्यूटी भी नहीं जा रहे थे। वह शाहदरा जिले के पीजी सेल में तैनात थे।
घटना के संबंध में पुलिस ने कही ये बात
इस केस की जांच कर रही पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि 2 सितंबर को रात 1 बजे के करीब एचसी विकास द्वारा फ्लैट नंबर बी-601, पुलिस कॉलोनी ज्योति नगर दिल्ली में अपने घर में खुद को गोली मारने के संबंध में पीसीआर पीएस ज्योति नगर में प्राप्त हुई थी।
पुलिस को घटनास्थल से मिला देसी कट्टा
पुलिस (Delhi Police) ने आगे कहा कि एचसी विकास को खुद के सिर (दाहिनी ओर) में गोली लगी थी। वह शादारा जिले के पीजी सेल में तैनात थे और पिछले शुक्रवार 30 अगस्त से कार्यालय नहीं आ रहे थे। मौके पर .315 बोर का एक देसी कट्टा, एक इस्तेमाल किया हुआ और एक जिंदा कारतूस मिला।
- Log in to post comments