Skip to main content

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों की हिस्सेदारी पर प्रथम दौर की बातचीत की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजनीतिक हालात पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की बात सामने आ रही है।

रांची:- झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद झारखंड की सियासत तेज हो गई है। कई तरह की अटकलें लगने लगी हैं।

इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हाने की बात सामने आ रही है। इनमें विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों की हिस्सेदारी पर प्रथम दौर की बातचीत की भी संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा राजनीतिक हालात पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, हेमंत सोरेन ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई है।