Skip to main content

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर बाउरी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने सिपाही की दौड़ में जान गंवाने वाले युवाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार युवाओं को नौकरी के नाम पर मौत बांट रही है। भाजपा के नए बयान से सियासत तेज होने की उम्मीद है।

मेदिनीनगर (पलामू)। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता व भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी ने सोमवार को पलामू में कहा कि सरकार के तुगलकी फरमान के कारण राज्य के युवा अपनी जान गंवा रहें हैं। इसका खामियाजा राज्य सरकार को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने राज्य सरकार से मेडिकल प्रोटोकॉल के तहत उत्पाद सिपाही की बहाली लेने, मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी व उचित मुआवजा देने की मांग की।