Skip to main content

सलमान खान की फिल्में एलान के समय से ही सुर्खियां बटोरना शुरू कर देती हैं। ईद का मौका हो और उस पर भाईजान की मूवी न आए ये हो नहीं सकता। सलमान खान पिछले कई दिनों से सिकंदर फिल्म को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस मूवी के सेट से हाल ही में एक्टर की एक फोटो सामने आई थी जिसके बाद अब एक और अपडेट सामने आया है।

सलमान खान का स्वैग तीन दशक से ज्यादा समय से बॉलीवुड में कायम है। ऑडियंस के बीच एक्टर इतनी जबरदस्त पॉपुलैरिटी एन्जॉय करते हैं कि उनसे जुड़ी एक-एक खबर मिनटों में वायरल हो जाती है।

इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ उनकी एक तस्वीर सामने आई थी और अब सेट से एक नई तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है। 'सिकंदर' सलमान खान की अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली अगली मूवी है। अब फिल्म से जुड़ी एक ऐसी अपडेट सामने आई है, जिससे फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।

'सिकंदर' में सलमान के दोस्त की एंट्री

सिकंदर फिल्म में सलमान खान के साथ 'टाइगर जिंदा है' में काम कर चुके एक्टर नवाब शाह की एंट्री पक्की हो चुकी है। एक्टर ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के साथ एक फोटो शेयर की है। हालांकि, यह 'टाइगर जिंदा है' के सेट की तस्वीर है। इसके साथ ही सिकंदर की आईडी कार्ड वाली फोटो भी शेयर की गई है, जिस पर नवाब शाह की तस्वीर बनी है। वह फिल्म में क्या रोल प्ले करेंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसे कयास लगाए गए हैं कि वह पुलिस के रोल में 

प्लेन के अंदर शूट होंगे एक्शन सीन

'सिकंदर' में एक बड़ा एक्शन सीन होगा, जो सलमान के साथ सी लेवल से 33,000 फीट ऊपर एक प्लेन के अंदर शूट किया जाएगा। टीम फिलहाल 45 दिनों के शेड्यूल पर काम कर रही है और उसके बाद वह हैदराबाद में शूट के लिए चले जाएंगे। फिल्म के लिए धारावी और माटुंगा जैसे सेट बनाए गए हैं।

पसली की चोट के बावजूद कर रहे शूटिंग

सलमान खान की हाल ही में रिब (पसली) इंजरी हुई है। इस हेल्थ इश्यू के बावजूद वह अपने वर्क कमिटमेंट को पूरा कर रहे हैं।

News Category