Ananya Panday की वेब सीरीज कॉल मी बे बहुत जल्द अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने वाली है। इसमें अनन्या के अलावा वीर दास वरुण सूद विहान समत मिनी माथुर गुरफतेह पीरजादा निहारिका लायरा दत्त लिसा मिश्रा और मुस्कान जाफरी जैसे कलाकार भी नजर आने वाले हैं। हालांकि एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्यारे डॉगी को बहुत ही ज्यादा मिस कर रही हैं जोकि इस दुनिया को छोड़कर चला गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी वेब सीरीज कॉल मी बे को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन अचानक से एक प्रिय के चले जाने की वजह से इस समय उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। इस वजह से उनके फैंस और परिवार वाले खास परेशान हैं।
अनन्या दे दिल के बेहद करीब था फज
दरअसल अनन्या का पालतू कुत्ता फज दुनिया को अलविदा कहा चुका है। इस बात की जानकारी खुद अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर दी। दरअसल फज एक Yorkshire Terrier ब्रीड का डॉग है जोकि साल 2008 से उनके पास था। अनन्या ने उसके साथ अपने बचपन की तस्वीरें भी शेयर कीं। फज अनन्या पांडे के दिल के बेहद करीब था क्योंकि वो बचपन से उनके साथ है।
- Log in to post comments