Skip to main content

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही दिनों में मां बनने वाली हैं। सितंबर में एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। हाल ही डिलीवरी से कुछ समय पहले एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया। बेबी के आने की खुशी दीपिका और रणवीर के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है। अब फैंस दीपिका के होने वाले बेबी को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण इसी महीने सितंबर में रणवीर संग अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मैटरनिटी फोटोशूट की कई शानदार फोटोज शेयर कीं। इन मोनोक्रोम फोटोज देखकर फैंस अपना दिल हार बैठे। इन तस्वीरों में दीपिका बेहद यूनीक तरीके से बेबी बेप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।

कुछ तस्वीरों में दीपिका अकेले तो कुछ में रणवीर उन्हें हग करते हुए नजर आ रहे हैं। दीपिका के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखा जा सकता है। तस्वीरों में दीपिका ने कई अलग-अलग ड्रेसेज पहनी हैं कुछ में वो लूज कार्डिगन,ब्लेजर, शियर ड्रेस और स्वेटर पहने भी नजर आईं।

फैंस ने किए खूब कमेंट

एक तरफ जहां फैंस दीपिका के आने वाले बच्चों को ढेर सारी दुआएं और आशीर्वाद दे रहे हैं वहीं कुछ फैंस ने अलग ही कयास लगाना शुरू कर दिया है। कुछ का कहना है कि एक्ट्रेस बेटे को जन्म देंगी तो वहीं कुछ बेटी के जन्म को लेकर कयास लगाने लगे। वहीं सबसे मजेदार बात तो तब हुई जब कुछ फैंस ने दावा किया कि एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। दरअसल तस्वीर देखकर एक फैन ने कमेंट किया- मुझे लग रहा है ट्विंस आने वाले हैं। दूसरे ने लिखा- ऐसा लग रहा है दीपिका को जुड़वा बच्चे होंगे

News Category