Skip to main content

बॉलीवुड की गॉर्जियस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण  बस कुछ ही दिनों में मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में मैटरनिटी फोटोशूट कराया जिसकी तस्वीरें सामने आते ही उसे वायरल होने में जरा भी देर न लगी। दीपिका के मैटरनिटी शूट पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी लेकिन इन सबमें सबसे हटके कमेंट हॉलीवुड स्टार विन डीजल का है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ही दिनों में अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। एक्ट्रेस ने हाल ही में मैटरनिटी शूट की स्टनिंग तस्वीरें शेयर कीं, जिसे देखते ही फैंस के साथ ही सेलेब्स ने भी उस पर प्यार लुटाया।

दीपिका और रणवीर का मैटरनिटी शूट इस वक्त एंटरटेनमेंट जगत की टॉप न्यूज में शामिल है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भर-भरकर बधाई मिल रही है। इस बीच हॉलीवुड स्टार विन डीजल के कमेंट ने लोगों का ध्यान खींचा है।

News Category