Google Pixel 9 Pro Fold कल यानी 4 सितंबर से भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाला है। इसकी सेल कल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट क्रोमा और रिलायंस डिजिटल पर शुरू होगी। फोल्डेबल फोन केवल एक स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में आता है। इसके 12GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 172999 रुपये है।
कुछ दिन पहले गूगल ने भारत समेत ग्लोबली पिक्सल 9 सीरीज को लॉन्च किया था। Google I/O 2024 के दौरान वनीला Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold को लाया गया। अब गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड के लिए सेल डेट अनाउंस कर दी गई है। भारत में बिक्री के लिए गूगल का प्रो फोल्ड फोन 4 सितंबर से उपलब्ध होने वाला है। शुरुआती सेल में तमाम ऑफर्स मिलेंगे। फोल्ड फोन में क्या स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं और इसकी कीमत कितनी है।
Pixel 9 Pro Fold प्राइस
गूगल पिक्सल 9 प्रो फोल्ड की बिक्री भारत में कल यानी 4 सितंबर से दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह केवल 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये है। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट, क्रोमा और रिलायंस डिजिटल के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फोल्डेबल फोन दो कलर ओब्सीडियन (ग्रे) और पोर्सिलेन (ऑफ-व्हाइट) में आता है। ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपये की इंस्टेंट छूट मिलेगी।
- Log in to post comments