Skip to main content

कोलकाता दुष्कर्म कांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद एक बार फिर से दुष्कर्म संस्कृति पोर्न और जमानत प्रक्रिया पर बहस छिड़ गई है। समाजशास्त्री डॉ. ऋतु सारस्वत से बातचीत में जानिए कि पोर्न वीडियो कैसे दुष्कर्म को बढ़ावा देते हैं और जमानत प्रक्रिया अपराधियों को संरक्षण देती है। 

कोलकाता में हुई दुष्कर्म की घटना की अंतहीन पीड़ा से पूरा देश आहत है। चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है। यक्ष प्रश्न यह है कि क्या ऐसी घटना पहली बार घटित हुई है? इसका उत्तर हम सभी के पास है।

कैंडल मार्च, सड़कों पर प्रदर्शन, इंटरनेट मीडिया पर क्रांतिकारी विचार और अपने कर्तव्यों से इतिश्री। क्या हम यह नहीं जानते कि हर दिन हर क्षण देश के किसी कोने में मानव देह का लबादा ओढ़े ‘भेड़िए’ वासना में लिप्त अपने शिकार की तलाश में भटक रहे हैं।