नताशा स्टेनकोविक ने इसी साल जुलाई में इंडियन क्रिकेटर Hardik Pandya से अलग होने का एलान किया था। शादी के चार साल बाद कपल हमेशा के लिए अलग हो गया। बीच में ये बात आई थी कि नताशा हार्दिक से अलग इसलिए हुईं क्योंकि वो उनके साथ में तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं। अब एक्ट्रेस अलग होने के बाद पहली बार मुंबई आई हैं।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या अलग हो चुके हैं। तलाक लेने के बाद नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गई थीं। 3 अगस्त को नताशा पहली बार बेटे अगस्त्य को लेकर मुंबई आईं। यहां आने के बाद नताशा ने सबसे पहले बेटे अगस्त्य को पापा हार्दिक के घर छोड़ा।
हार्दिक की भाभी ने शेयर किया वीडियो
हार्दिक की भाभी और उनके बड़े भाई की कुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्यूट वीडियो शेयर किया है जिसमें अगस्त्य अपने कजिन्स के साथ एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। पंखुड़ी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। वो 4 साल के अगस्त्य के लिए किताब पढ़ रही हैं और उनके बाकी कजिन्स भी इसे बड़े ध्यान से सुन रहे हैं।
- Log in to post comments