कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी इन दिनों विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म को CBFC से अभी तक सर्टिफिकेशन नहीं मिला है जिसकी वजह से इस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अब इस विवाद के बीच फिल्म के सह निर्माता बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। याचिका में कहा गया कि सेंसर जानबूझकर सर्टिफिकेट को रोक रहा है।
कंगना रनौत की फिल्म को लेकर लगातार बवाल मचा हुआ है। इस वजह से इसकी रिलीज डेट को भी टाल दिया गया है। दरअसल लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए फिल्म को CBFC की तरफ से अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। अब फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होगी या नहीं, इसका फैसला आज हो जाएगा।
दरअसल फिल्म की रिलीज को लेकर और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करने के लिए जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जी एंटरटेनमेंट फिल्म की निर्माता है।
- Log in to post comments