Skip to main content

हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद मलयालम इंडस्ट्री को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस लिस्ट में नया नाम एकटर निविन पॉली का है। एक 40 साल की महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना पिछले साल नवंबर में दुबई में हुई थी। हालांकि एक्टर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में छिड़े #Metoo विवाद पर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। हेमा समिति की रिपोर्ट में कई लोगों के सच सामने आए हैं। कई ऐक्ट्रेसेज ने सामने से आकर आरोप लगाए हैं। इसके बाद कई एक्टर्स के खिलाफ केस भी दर्ज हुए हैं। अब इस मामले में एक और एक्टर का नाम सामने आ रहा है जो हैं निविन पॉली।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला को फिल्म में रोल देने के नाम पर उसके साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। हालांकि एक्टर ने मंगलवार को सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह केस लड़ने के लिए किसी भी हद तक जाएंगे।

News Category