मोटोरोला और वीवो यूजर्स ने एक्स हैंडल पर ग्रीन लाइन प्रॉब्लम को लेकर तमाम स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। देखने में ये परेशानी हार्डवेयर की नहीं लगती है। वीवो यूजर्स ने भी ऐसी पिक्चर्स शेयर की हैं। ज्यादातर मोटोरोला के G सीरीज के 82 और G52 में ग्रीन लाइन के ज्यादातर मामले सामने आए हैं। फिलहाल स्क्रीन रिप्लेसमेंट को लेकर दोनों कंपनियों ने कुछ नहीं कहा है।
वनप्लस यूजर्स अपने फोन में ग्रीन लाइन की समस्या से परेशान हैं। ब्रांड ने ग्रीन लाइन की समस्या का सामना कर रहे ग्राहकों के लिए डिस्प्ले वारंटी और फ्री स्क्रीन अपग्रेड की पेशकश भी की है। सैमसंग गैलेक्सी S21 और S22 यूजर्स को भी इसी समस्या का सामना करना पड़ा, जिसके लिए ब्रांड ने मुफ्त डिस्प्ले रिप्लेसमेंट की घोषणा की।
अब यही परेशानी मोटोरोला और वीवो यूजर्स के सामने भी आ रही है। कई यूजर्स ने ग्रीन लाइन की प्रॉब्लम की जानकारी एक्स हैंडल के जरिये दी है। हालांकि इनको फ्री रिप्लेसमेंट की सुविधा नहीं मिली है।
- Log in to post comments