Skip to main content

आईएफएसओ की जांच से बड़ा खुलासा हुआ है। हाईबॉक्स में निवेश कर ठगी करने वाले ठग वियतनाम के रहने वाले हैं। हालांकि पहले चीन के नागरिक के होने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पैसे कहां और किस-किस खाते में भेजे गए। पुलिस संभावना जता रही है कि पैसे विदेशी खातों में जा सकते हैं।

हाईबॉक्स में निवेश कर ठगी करने वाले ठग वियतनाम के रहने वाले हैं। आईएफएसओ को जांच से पता चला है की वियतनाम के रहने वाले दो ठग ने यह एप बनाया था। पहले दिल्ली पुलिस को चाइनीज नागरिक पर इस ठगी की वारदात में शामिल होने का शक था।

पुलिस इसके मनी ट्रेल का पता लगाने में जुटी हुई है की किस किस खाते में पैसे गए। कहां कहां के खाते हैं और ये किन किन लोगों के नाम पर खुले हुए हैं। विदेश के खातों में पैसे जाने की संभावना है।

News Category