Skip to main content

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार सरायकेला आ रहे हैं। वे सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे और उन्हें विधानसभा चुनाव में जीत के लिए प्रेरित करेंगे। उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है। हालांकि कुछ भाजपाई अभी भी उन्हें स्वीकार नहीं कर पाए हैं और झामुमो में जाने की तैयारी में हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार बुधवार  को सरायकेला बुधवार को आ रहे हैं।

सरायकेला आने के बाद वे सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपाइयों को संबोधित करेंगे और उन्हें एक बार  फिर से विधानसभा चुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करने के लिए उत्साहित करेंगे। इस दौरान उनका कांड्रा से लेकर सरायकेला तक भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने दी।

News Category