Skip to main content

रियलिटी शो बिग बॉस 18 के लिए कंटेस्टेंट्स का नाम आना शुरू हो चुका है। इस शो को सलमान खान के होस्ट करने की चर्चा है। इस बीच कई नाम सामने आ चुके हैं। टीवी सीरियल से लेकर बॉलीवुड और यूट्यूब प्लेटफॉर्म तक के लोगों का नाम सामने आया है। इस बीच एक फेमस एक्टर ने सलमान को रिप्लेस करने की इच्छा जताई है।

 टीवी के हिट शो 'अनुपमा' में वनराज बन लोगों के दिलों पर राज करने वाले एक्टर सुधांशु पांडे अब इस शो का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने जब से शो छोड़ने का एलान किया, तब से वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। फैंस इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे कि अब वनराज के रोल में उन्हें किसी और का चेहरा देखना होगा। सुधांशु के शो छोड़ने की कई तरह की वजहें सामने आईं, जिसमें से एक वजह बिग बॉस में जाना भी बताया गया।

शो छोड़ने की कई वजह आई थी सामने

Sudhanshu Pandey के शो छोड़ने की कई वजहें सामने आईं। ऐसी चर्चा रही कि उनके प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ अनबन थी। ये भी कहा गया कि उनकी को-स्टार रुपाली गांगुली से भी नहीं बनती थी। इसके अलावा एक अन्य वजह निकल कर सामने आई कि सुधांशु को 'बिग बॉस 18' का ऑफर है।

News Category