Skip to main content

माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के टॉप 10 अपराधी अमित ठठेरा की लगभग एक करोड़ आठ लाख की संपत्ति को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। हरिद्वार कालोनी में स्थित इस आलीशान मकान को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। अमित ठठेरा पर शहर कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसे गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया है।

मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के आइएस गैंग 191 का सदस्य व डी 134 के गैंगलीडर शहर कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार कालोनी निवासी टॉपटेन अपराधी अमित ठठेरा की लगभग एक करोड़ आठ लाख की संपत्ति मंगलवार की शाम को पुलिस प्रशासन ने कुर्क कर दिया। इससे  शहर कोतवाली के हरिद्वार कालोनी निवासी गैंग लीडर हिस्ट्रीशीटर अमित ठठेरा उर्फ अमित कुमार वर्मा पर शहर कोतवाली में दस मुकदमे दर्ज हैं। उसे गैंगस्टर एक्ट में पंजीकृत किया गया है।

वह अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध जगत से अर्जित धन से अपने मां गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद के बहादुरपुर निवासी कांति देवी के नाम से हरिद्वार कालोनी में 0.016 हेक्टेयर जमीन खरीदा था। इस पर आलीशान मकान का निर्माण किया गया है। इसकी कुल अनुमानित कीमत 1,07,88,000 रुपये है।