Skip to main content

सीएम योगी ने करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की है। बरनाहल में जनसभा के दौरान सीएम योगी ने सपा सरकार के दौरान मैनपुरी की उपेक्षा और खराब पहचान का उल्लेख कर नब्ज थामी। उन्होंने विकास का वादा कर जनता का विश्वास मांगा। करहल में भाजपा सिर्फ एक बार जीती है।

मैनपुरी। सपा के सबसे मजबूत गढ़ करहल विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत की रणनीति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को और धार दी। योगी ने पहले विकास योजनाओं के लोकार्पण-शिलान्यास कर उनका उल्लेख किया। करहल विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी योजनाएं खुद मंच से गिनाईं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सहित अन्य बड़े नेताओं की लगातार सक्रियता का उल्लेख कर सरकार की प्रतिबद्धिता का उदाहरण दिया और फिर सपा के शासनकाल में गुंडाराज की बात कह जनता की नब्ज पर हाथ रख दिया। योगी ने पूर्व में मैनपुरी वासियों की खराब पहचान की कसक को भी छू लिया।