Skip to main content

छात्रा का कहना है कि वो सोमवार को स्कूल की छुट्टी के बाद घर आ रही थी। तभी रास्ते में एक सूनसान इलाके में उसके साथ एक युवक ने गलत काम किया। दुष्कर्म करने वाला युवक गांव का ही है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया है और आरोपित की तलाश के लिए टीम गठित की है।

कासगंज। एक गांव में सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौट रही छात्रा को गांव के ही युवक ने खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार को किशोरी छात्रा के स्वजन ने आरोपित के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

सोरों के एक गांव की रहने वाली किशोरी गांव के पास ही स्थित विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा है। सोमवार को वह विद्यालय से घर लौट रही थी। उसी दौरान मार्ग सूनसान देख कर गांव के ही युवक ने उसे खेत में खींच लिया। किशाेरी ने उसका विरोध भी किया पर आरोपित नहीं माना। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए भाग गया।

News Category