दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। ऐसे में दिल्ली सीएम के परिवार और आप पार्टी को उम्मीद है कि केजरीवाल को अदालत से राहत मिलेगी। बता दें सीबीआई शराब नीति केस से जुड़े मामले में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। पिछली सुनवाई में CBI ने कोर्ट से थोड़ा वक्त मांगा था।
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली सीएम द्वारा दायर की गई याचिका में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में सीबीआई की गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है।
सीबीआई मामले में केजरीवाल को अब हिरासत में
12 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी और उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता के पहलू पर तीन सवालों पर गहन विचार के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया था। लेकिन, सीबीआई मामले में आरोपी होने के कारण वह अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।
गौरतलब है कि केजरीवाल को घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सबसे पहले ईडी ने 21 मार्च को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट से केजरीवाल को जमानत मिल गई थी।
- Log in to post comments