एक लाख का इनामी हरेंद्र मसीह झांसी से गिरफ्तार, एक हजार करोड़ रुपये की नजूल संपत्ति से जुड़ा है मामला
एक लाख के इनामी और सिविल लाइन स्थित एक हजार करोड़ की नजूल की जमीन कब्जाने के मामले में मुख्य आरोपित हरेंद्र मसीह को झांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हाल ही में नवाबाद थाने में हरेंद्र मसीह पर रंगदारी मांगने के मामले में एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में अब तक 11 को जेल भेजा जा चुका है।
'वह लड़का मूर्ख है', जगतगुरु रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को लेकर दिया बयान, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बाल संत अभिनव अरोड़ा को जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा मंच से नीचे उतारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि दैनिक जागरण इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बीच अभिनव अरोड़ा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा- यह वीडियो काफी पुराना है।
दीवाली से पहले दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ी, राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित
राजधानी दिल्ली में दीवाली से पहले लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल यमुना में अमोनिया का स्तर बढ़ने और वार्षिक सफाई के लिए ऊपरी गंगा नहर बंद को बंद किया किया गया है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही है। इसके साथ ही एक नवंबर को भी दिल्ली के कई क्षेत्रों में पानी की दिक्कत हो सकती है।
ये कैसी सरकारी नौकरी! सुबह-शाम करते हैं काम, मगर नहीं मिल रहा वेतन; हरियाणा में ग्रुप-डी के कर्मचारियों पर लटकी तलवार
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की गलती से डी ग्रुप में भर्ती हुए 1500 युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती होने के बावजूद उन्हें न तो कोई विभाग दिया गया है और न ही वेतन मिल रहा है। आठ महीने से कार्यालयों में ड्यूटी करने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से युवा परेशान हैं।
भिवानी। कहने को तो डी ग्रुप में सरकारी नौकरी है। सुबह से सांय तक ड्यूटी भी करते हैं। मगर नौकरी रहेगी या नहीं, न ये तय है और न ही वेतन मिल रहा। यह हालत है बीते मार्च माह में डी ग्रुप में भर्ती हुए 1500 युवाओं की।
यात्रियों को स्टेशन छोड़ने जाना पड़ेगा महंगा, पकड़े जाने पर भरना होगा जुर्माना; पढ़ें क्या है नया नियम?
त्योहारों के मौसम में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेगा। रेलवे ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह कदम उठाया है। रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफॉर्म टिकट के पकड़े जाने पर 260 रुपये जुर्माना देना होगा। बुजुर्गों और दिव्यांग महिलाओं को ट्रेन में बैठाने के लिए दो घंटे की अवधि वाला प्लेटफॉर्म टिकट जारी किया जाएगा।
गाजियाबाद। आप यात्रियों को छोड़ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो जुर्माना देना पड़ सकता है। त्यौहारों पर भीड़ के चलते रेलवे ने प्लेटफॉर्म की बिक्री पर रोक लगा दी है।
गुरुग्राम में जमकर गरजा बुलडोजर, 20 एकड़ में कट रही 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त
गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। ताजा मामले में गुरुग्राम के बहरामपुर और कादरपुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही सात कॉलोनियों में जिला नगर योजनाकार एन्फोर्समेंट (डीटीपीई) ने बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में 56 डीपीसी सात चारदीवारी और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे ऐसी अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।
बांका न्यूज़: बांका के एसपी का रौद्र रूप, 7 दारोगा को कर दिया निलंबित; एक सिपाही भी सेवा से बर्खास्त
बांका न्यूज़ बांका के एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 दारोगा को निलंबित कर दिया। दुर्गा पूजा की ड्यूटी से गायब हुए 7 दारोगा और 1 महिला सिपाही को बर्खास्त किया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
बांका:- बड़े दिनों के बाद एसपी डा सत्यप्रकाश ने कड़ा एक्शन लिया है। दुर्गा पूजा में शांति व्यवस्था बहाल को लगाए गए सात दारोगा गायब मिले। जांच में पकड़े जाने पर विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित सात दारोगा को निलंबित कर दिया गया है। जबकि एक सिपाही को सेवा से बर्खास्त किया गया है। नौ अन्य सिपाही बिना सूचना गायब हैं।
राजस्थान में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से बिगड़े हालात, 700 से अधिक ऑपरेशन टले; कब सुधरेंगे हालात
राजस्थान में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल से सरकारी अस्पतालों में हालात बिगड़ गए हैं। हड़ताल के तीसरे दिन मंगलवार को प्रदेश भर में 700 से अधिक ऑपरेशन टालने पड़े। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में करीब एक सौ ऑपरेशन नहीं हुए जो मंगलवार को होने थे। वहीं अति आवश्यक ऑपरेशन वरिष्ठ चिकित्सक कर रहे हैं।
'देश के सभी CRPF स्कूलों को बम से उड़ा देंगे', ईमेल मिलते ही अधिकारियों में मचा हड़कंप
दिल्ली के रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को हुए बम धमाके के बाद अब देशभर के सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह 11 बजे ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इस मेल में लिखा था कि सभी सीआरपीएफ के स्कूल को बम से उड़ा दिया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में रविवार को बम ब्लास्ट के बाद मंगलवार को देशभर के सभी सीआरपीएफ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
IAS Shailbala Martin: 'मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर फैलाते हैं ध्वनि प्रदूषण', IAS के ट्वीट पर मचा बवाल; कांग्रेस ने किया समर्थन
आईएएस अधिकारी शैलबाला मार्टिन ने लाउडस्पीकर को लेकर X पर एक ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने एक ट्वीट को रिपोस्ट करते हुए लिखा मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर कई गलियों दूर तक स्पीकर्स के जरिए ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि ये स्पीकर्स आधी-आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता।