Skip to main content

दिल्ली और गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री पर रोक

दिवाली-छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली और गाजियाबाद के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 25 अक्टूबर से 6 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बुजुर्गों महिलाओं और अनपढ़ यात्रियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

PCS और RO/ARO की दो दिवसीय परीक्षा के विरोध में आयोग पर सैकड़ों छात्रों का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल की तैनाती

यूपीपीएससी द्वारा पीसीएस और आरओ/एआरओ की दो दिवसीय परीक्षा योजना का विरोध कर रहे सैकड़ों छात्रों ने आयोग का घेराव किया। छात्रों का आरोप है कि आयोग मानकीकरण के नाम पर गड़बड़ी कर सकता है। भारी पुलिस बल तैनात है। आरओ/एआरओ पेपर लीक प्रकरण के बाद प्रतियोगी छात्रों का यह बाद उग्र प्रदर्शन है। आयोग ने पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को करने की योजना बनाई है।

करवाचौथ पर पत्नी ने पति की पीठ पर ल‍िख दी ऐसी बात, सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गई तस्‍वीर

करवा चौथ 2024 करवा चौथ पर हिम्मतपुर तल्ला निवासी गीता मिश्रा ने कुछ अलग तरीके से मनाया। उन्होंने अपने पति डा. संतोष मिश्रा की पीठ पर मेडिकल कॉलेज की प्रापर्टी लिखकर सोशल मीडिया पर साझा किया। देहदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पर्व के मौके पर अनूठी पहल की। जागरूकता से जुड़े उनके प्रयास को काफी सराहा गया।

दिल्ली के जिस इलाके को दहलाने की हुई थी साजिश, आज क्या हैं वहां के हालात; देखें तस्वीरें

प्रशांत विहार स्थित सीआरपीएफ स्कूल के बाहर रविवार को धमाका कर दिल्ली को दहलाने की साजिश हुई। स्कूल के अभिभावक समेत स्थानीय लोग व दुकानदार इस हादसे के बाद से ही दहशत में है। ऐसे में सभी स्कूल के आसपास व अन्य जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस गश्त बढ़ाने को लेकर भी मांग कर रहे हैं।

बारामूला इंकॉउंटर: LOC पर सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी; ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। भारतीय सेना ने इलाके में संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया था। जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती दी जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चिनार कोर ने कहा कि जवानों ने जवाबी गोलीबारी शुरू की। ऑपरेशन जारी है।

तेलंगाना में हिंदू मंदिरों पर हमलों से भड़का विश्व हिंदू परिषद, आज राज्यव्यापी आंदोलन का एलान; कांग्रेस सरकार को घेरा

तेलंगाना में आज विश्व हिंदू परिषद ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन किया जाएगा। हैदराबाद के दो स्थानों पर प्रतिमाओं को खंडित करने के विरोध में विहिप ने प्रदर्शन की घोषणा की। संगठन ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया और उस पर लापरवाही का आरोप लगाया।

Bahraich Violence: 'दंगाइयों की ठुकाई जरूरी', बहराइच एनकाउंटर पर BJP नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दिया जवाब

बहराइच हिंसा को लेकर योगी सरकार लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। कुछ दिनों पहले यूपी पुलिस ने बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए राम गोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी रिंकू उर्फ सरफराज खान और मोहम्मद तालीम एनकाउंटर किया था। एनकाउंटर में दोनों के पैर में गोलियां लगी थी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। एनकाउंटर मामले पर भाजपा नेता ने प्रितिक्रिया दी है।

पंजाब न्यूज़: धान खरीद नहीं होने से गुस्से में किसान, मंत्रियों-विधायकों के घर का घेराव; ट्रेन रोककर किया प्रदर्शन

पंजाब में धान की खरीद न होने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को कैबिनेट मंत्रियों विधायकों और भाजपा नेताओं के घरों और दफ्तरों का घेराव किया। कई जिलों में किसानों ने टोल प्लाजा भी फ्री करवा रखा है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर 20 अक्टूबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे लाडोवाल टोल प्लाजा को भी फ्री कर देंगे।

इतने करोड़ में तो मर्सिडीज और फरारी आ जाती... 'विधायक' भैंसा बना चैंपियन, आखिर ऐसा क्या है इसमें खास?

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी के दूसरे दिन गुरुवार को अखिल भारतीय पशु प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता हुई। जिसमें विभिन्न श्रेणियों के कुल 73 पशुओं का पंजीकरण कराया गया। पानीपत के रहने वाले पदमश्री नरेंद्र सिंह का विधायक नाम के भैंसे ने मुर्रा नस्ल में ओवरआल चैंपियन का खिताब जीता। विधायक की कीमत नौ करोड़ रुपये इस समय है।

पाकिस्तान: लाहौर में कॉलेज में दुष्कर्म के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, दो दिन तक स्कूल बंद; 600 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब में अधिकारियों ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को दो दिन के लिए बंद कर दिया। लाहौर के एक कॉलेज परिसर में दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। छात्रों का प्रदर्शन अब लाहौर के अलग-अलग कॉलेजों से लेकर रावलपिंडी जैसे शहरों तक फैल गया है।

पाकिस्तान के पंजाब में अधिकारियों ने शुक्रवार को सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को दो दिन के लिए बंद कर दिया। लाहौर के एक कॉलेज परिसर में दुष्कर्म की घटना को लेकर आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।