अब नहीं चलेगा 'टैग-इन-हैंड' का खेल, NHAI लूज फास्टैग यूजर्स को करेगा ब्लैकलिस्ट; जानिए क्या है वजह
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने टोल प्लाजा पर सुचारू संचालन और लूज फास्टैग की रिपोर्टिंग को मजबूत करने के लिए अपनी नीति को सुव्यवस्थित किया है। टोल संग्रह एजेंसियां अब ऐसे फास्टैग की तुरंत रिपोर्ट कर सकेंगी ताकि उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जा सके। यह कदम टोल प्रणाली के दुरुपयोग को रोकने और इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद करेगा।
'आप भी कर सकते हैं चांद पर चहलकदमी', अंतरिक्ष से शुभांशु शुक्ला ने स्कूल के स्टूडेंट्स से बातचीत में और क्या कहा?
भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से स्कूली छात्रों से रेडियो के माध्यम से बात की। उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष में अपने अनुभव बताए और कहा कि उनमें से कई भविष्य में अंतरिक्षयात्री बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि आइएसएस पर जीवन जीएमटी पर सेट घड़ी से चलता है और वे हर दिन 16 सूर्योदय और सूर्यास्त देखते हैं।
'बिहार आओ; पटक-पटककर..', BJP सांसद के चैलेंज पर जूनियर ठाकरे की चुनौती, सियासी दंगल में उद्धव भी उतरे
महाराष्ट्र में मराठी भाषा को लेकर विवाद जारी है। मुंबई में हिंदीभाषी लोगों के साथ मारपीट की घटनाओं पर राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए उन्हें बिहार आने की चुनौती दी जिस पर शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने पलटवार किया है। ठाकरे ने भाजपा पर महाराष्ट्र विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी लड़ाई सरकार के खिलाफ है।
आस्था पूनिया ने रचा इतिहास, नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं; रियर एडमिरल जनक बेवली ने सौंपे गोल्डन विंग्स
सब लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया ने भारतीय नौसेना की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर इतिहास रचा है। उनकी इस उपलब्धि को लैंगिक समानता के रूप में देखा जा रहा है। विशाखापत्तनम में द्वितीय बेसिक हाक कन्वर्जन कोर्स के समापन पर उन्हें गोल्डन विंग्स प्रदान किए गए। नौसेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
भारत-घाना के बीच हुए बड़े समझौते, यहां चीन भी कर चुका है निवेश; पीएम मोदी के फैसले से क्यों बेचैन ड्रैगन?
घाना और भारत रक्षा संबंधों को मजबूत करने और व्यापारिक रिश्तों को बढ़ाने के लिए उत्सुक है। भारत ने घाना को खाद्यान्न और वैक्सीन उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने का वादा किया है। घाना जिसमें बहुमूल्य धातुओं का भंडार है भारतीय कंपनियों के साथ खनन और शोधन के लिए तैयार है।
भारत में कौशल संकट: 88% कर्मचारी कर रहे कम योग्यता वाले काम, पढ़ें बिहार-यूपी-दिल्ली का हाल; रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे
स्किल फॉर दी फ्यूचर रिपोर्ट की मानें तो भारत में लगभग 88% कार्यबल कम योग्यता वाले रोजगार कर रहा है जो कौशल विकास पर सरकार के फोकस के बावजूद चिंताजनक स्थिति दर्शाता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उच्च शिक्षित व्यक्ति भी निम्न कौशल वाले पदों पर आवेदन कर रहे हैं जिससे अल्परोजगार की समस्या उजागर होती है। किन राज्यों के हाल हैं सबसे खराब?
काम का प्रेशर या ऑफिस पॉलिटिक्स... IPS अधिकारी ने क्यों दिया इस्तीफा? खुद बताई सच्चाई
आंध्र प्रदेश के सीनियर आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ कौशल ने स्वैच्छिक त्यागपत्र दे दिया है जिससे कई अटकलें लगाई जा रही थीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका यह फैसला पूरी तरह से व्यक्तिगत है और किसी भी बाहरी दबाव या उत्पीड़न के कारण नहीं है। कौशल ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय अपने दीर्घकालिक लक्ष्यों और परिवार की इच्छाओं के अनुरूप लिया है।
'मैं ही रहूंगा सीएम', कांग्रेस आलाकमान से ग्रीन सिग्नल के बाद सिद्दरमैया का दावा; शिवकुमार बोले- मेरे पास विकल्प नहीं
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने स्पष्ट किया है कि वे पूरे पांच साल तक इस पद पर बने रहेंगे। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि उनके पास कोई और विकल्प नहीं है। शिवकुमार ने नेतृत्व परिवर्तन की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के रहते ऐसे सवाल ही नहीं उठते। सिद्धारमैया ने बीजेपी और जेडी(एस) पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है।
कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर किए जा रहे सारे कयास धरे के धरे रह गए। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने साफ कर दिया है कि वह पूरे पांच साल तक अपनी कुर्सी पर बने रहेंगे और कोई भी अफवाह उनकी राह में रोड़ा नहीं बन सकती।
'जहां के रहने वाले वहीं से वोट देने का अधिकार', बिहार मतदाता सूची के सत्यापन के बीच बोले CEC; उदाहरण देकर समझाई ये बात
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि मतदाता को उसी क्षेत्र में पंजीकृत होना चाहिए जहाँ वे सामान्य रूप से रहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई दिल्ली में रहता है लेकिन पटना में घर है तो उसका वोट दिल्ली में होना चाहिए। बिहार में मतदाता सूची सत्यापन के बीच राजनीतिक दलों ने गलत तरीके से नाम हटाने के आरोप लगाए।
'छोटी घटना पर ऐसे रोते हैं जैसे प्रलय आ गया', कोलकाता गैंगरेप केस पर बिगड़े ममता के मंत्री के बोल; BJP ने घेरा
कोलकाता के लॉ कॉलेज में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म पर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं की विवादास्पद टिप्पणिया जारी हैं। मंत्री मानस रंजन भुइयां ने इस घटना को छोटी घटना बताया जिससे विवाद बढ़ गया। भाजपा ने इसकी कड़ी आलोचना की है। भुइयां ने सफाई दी कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है।