ISRO ने स्पैडेक्स मिशन की डॉकिंग को टाला, अब 9 जनवरी को प्रदर्शन; सफल होते ही दुनिया का चौथा देश बनेगा भारत
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) 7 जनवरी को स्पैडेक्स उपग्रह के डॉकिंग तकनीक का प्रदर्शन करने वाला था। मगर अब इसे दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब 9 जनवरी को इसरो दुनिया के सामने अंतरिक्ष में डॉकिंग तकनीकी का प्रदर्शन करेगा। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो ऐसा करने वाला भारत अमेरिका रूस और चीन के बाद दुनिया का चौथा देश बन जाएगा।
'जमानत के लिए बच्चे को नहीं बना सकते हथियार', अतुल सुभाष सुसाइड केस में क्या बोले वकील? 4 जनवरी को होगी सुनवाई
अतुल सुभाष के वकील आकाश ने कहा कि निकिता सिंघानिया न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए बच्चे को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है ऐसा नहीं होना चाहिए। अतुल की मां और पिता ने अपने चार साल के पोते की कस्टडी के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जमानत अर्जी पर 4 जनवरी को अगली सुनवाई होनी है।
Tamil Nadu: भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस को आया फोन कॉल
भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई। धमकी मिलते ही बम जासूस और निपटान दस्ते के अधिकारियों ने सोमवार सुबह मंदिर और उसके परिसर में विस्तृत तलाशी ली।
चेन्नई। तमिलनाडु के वडापलानी में भगवान मुरुगन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने कहा कि हम मंदिर को जल्द उड़ा देंगे। पुलिस ने कहा कि धमकी भरी कॉल 12 बजकर 30 मिनट पर चेन्नई शहर के पुलिस नियंत्रण कक्ष में आई
नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में होगी कटौती, CII ने सरकार को दिया ये सुझाव
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय उद्योग परिसंघ ने अपने बजट सुझावों में ईंधन पर उत्पाद शुल्क कम करने की सिफारिश की है। इसका उद्देश्य है कि खपत को बढ़ावा दिया जा सके। वहीं उद्योग संगठन का कहना है कि खपत बढ़ाने के लिए खासकर निम्न आय स्तर पर यह छूट दी जानी चाहिए। वहीं इस सुझाव में पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने की बात भी कही गई है।
कक्षा 12वीं छात्रा ने रचा इतिहास, सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को काम्या ने किया फतह
मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला बनकर इतिहास रच दिया है। भारतीय नौसेना के अनुसार काम्या ने 24 दिसंबर को चिली के मानक समय के अनुसार 1720 बजे माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर इतिहास अपने नाम किया।
'खाने के लिए नहीं बचते थे पैसे, चॉकलेट खाकर बिताते थे पूरा दिन', मनमोहन सिंह की बेटी ने बताया इंग्लैंड का किस्सा
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन पर भारत ही नहीं पूरी दुनिया ने दुख जताया है। उनके कैम्ब्रिज में पढ़ाई के दौरान का किस्सा उनकी बेटी दमन सिंह की किताब में मिलता है। इसमें दमन लिखती हैं कि पढ़ाई के दौरान कई बार उन्हें पैसे बचाने के लिए खाना छोड़ना पड़ जाता था।
डॉ. मनमोहन सिंह जब इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे, तब वह स्कॉलरशिप के पैसों पर निर्भर थे। तंगी इतनी थी कि उनके पास खाने तक के पैसे नहीं बचते थे। कई बार उन्हें एक चॉकलेट खाकर पूरा दिन बिताना पड़ता था।
'आप उनके शुभचिंतक नहीं', डल्लेवाल को अस्पताल में शिफ्ट नहीं करने पर सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेताओं को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने की अनुमति नहीं देने वाले किसान नेताओं को फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल के विरोधी उनके शुभचिंतक नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता प्रदान करने और उन्हें अस्पताल जाने के लिए मनाने के निर्देश दिए हैं।
'हम खतरनाक युग में जी रहे हैं', विशेषज्ञों ने चेताया; 2024 रहा अब तक का सबसे गर्म साल
Climate Change साल 2024 अब के रिकॉर्ड में सबसे गर्म साल रहा है। इस साल औसतन 41 दिन अधिक भीषण गर्मी पड़ी है। धरती के मौसम को लेकर जारी एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। रिपोर्ट में बढ़ती गर्मी की वजह जलवायु परिवर्तन बताई गई है जिससे धरती का औसतन तापमान भी बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने इसे लेकर चेताया है।
जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणाम दुनिया भर में देखने को मिल रहे हैं। एक नई रिपोर्ट में भी इस ओर संकेत किया गया है, जिसमें बताया गया है कि जलवायु परिवर्तन के कारण दुनिया में 2024 में औसतन 41 दिन और भीषण गर्मी पड़ी।
मनमोहन सिंह का 26 तारीख से ये कैसा संयोग! बंटवारे के बाद अमृतसर में बसा परिवार, फिर संभाला देश, पढ़ें पूरी कहानी
डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में हुआ था। यह हिस्सा अब पाकिस्तान में पड़ता है। मनमोहन सिंह का परिवार बंटवारे के बाद अमृतसर में आकर बस गया। कभी पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले मनमोहन सिंह कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड तक भी गए। बाद में देश के प्रधानमंत्री भी बने। उनकी जिंदगी में 26 तारीख का अजब संयोग था।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह की जिंदगी में 26 तारीख का ऐसा संयोग है, जो जन्म से लेकर मृत्यु तक उनके साथ रहा।
अमेरिका से भी आगे निकला चीन, बनाया छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान! भारत के सामने बन सकता बड़ी चुनौती
चीन ने छठी पीढ़ी का लड़ाकू विमान बनाने का दावा किया है। अभी अमेरिका इस पर काम ही कर रहा है। ब्रिटेन भी चीन को चुनौती देने के खातिर तीन देशों के साथ मिलकर छठी पीढ़ी का विमान विकसित करने में जुटा है। मगर अभी इसमें वक्त अधिक लगेगा। मगर चीन के नए विमान ने दुनियाभर के कई देशों की चुनौती बढ़ा दी।
चीन लगातार अपनी सैन्य शक्ति मजबूत करने में जुटा है। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर चीन के नए स्टेल्थ लड़ाकू विमान का वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसे छठी पीढ़ी का फाइटर जेट बताया जा रहा है। इसको इस तरह डिजाइन किया गया है कि पारंपरिक रडार का उपयोग कर इसका पता लगाना लगभग असंभव होगा।