Jammu Kashmir News: कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरा तेल का टैंकर, दो लोगों की गई, एक घायल
Jammu Kashmir News: कुपवाड़ा में गहरी खाई में गिरा तेल का टैंकर, दो लोगों की गई, एक घायल
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। शनिवार रात एक तेल टैंकर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की जान चली गई और एक शख्स घायल हो गया। मृतकों की पहचान अंकुश चौधरी और टैंकर चालक जसवीर के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारण की जांच शुरू कर दी है।
Delhi Accident: दिल्ली में डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत
Delhi Accident: दिल्ली में डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक अनियंत्रित ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे पांच लोगों को रौंदा दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पंजाब के व्यक्ति की मौत
मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, पंजाब के व्यक्ति की मौत
हिमाचल में मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिर गई। पंजाब के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। कार लगभग 30 फीट हवा में उछलती हुई पहाड़ी से टकराने के बाद पलटे खाते हुए खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों में मौके पर पहुंच कर घायलों की मदद की।
Bihar News: समस्तीपुर में नेपाल के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलटी, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर; 43 लोग थे सवार
समस्तीपुर में आज सुबह-सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के नदजीक नेपाल से देवघर पूजा करने जा तीर्थ यात्रियों एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों में कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन यात्रियों में कुछ बच्चे भी शामिल थे।
समस्तीपुर:- समस्तीपुर में एनएच 28 के मुसरीघरारी चौराहे के समीप रविवार की अल सुबह नेपाल से देवघर जा रही तीर्थ यात्रियों की एक बस सड़क हादसे का शिकार हो गई। इसमें तीन दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गए। हादसे में एक किशोर का हाथ बस के नीचे फंस गया।
बुलडोजर से हटाया जा रहा था मलबा... अचानक धधक उठी आग, दो महीने बाद कैसे हुआ धमाका?
बुलडोजर से हटाया जा रहा था मलबा... अचानक धधक उठी आग, दो महीने बाद कैसे हुआ धमाका?
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दो महीने पहले आग लगने से ढही इमारत के मलबे को हटाते समय अचानक फिर से आग भड़क उठी। आग की लपटें देखकर सभी हैरान रह गए। पुलिस जांच में जुटी है कि दो महीने पुराने मलबे में आग कैसे लगी। दमकल की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
दिल्ली। दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में दो महीने पहले आग लगने के कारण ढही इमारत का मलबा उठाने के दौरान फिर से आग भड़क गई।
Helicopter Crash: पुणे में बड़ा हादसा, मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश; चार लोग थे सवार
Helicopter Crash: पुणे में बड़ा हादसा, मुंबई से हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश; चार लोग थे सवार
मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर पुणे में क्रैश हो गया है। हेलीकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हादसा पुणे जिले के पौड गांव के पास हुआ है। एक निजी विमानन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जो मुंबई से हैदराबाद जा रहा था। पुणे ग्रामीण पुलिस के एसपी पंकज देशमुख ने कहा कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Silkyara Tunnel Collapse: रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों
Silkyara Tunnel Collapse: रेस्क्यू में खर्च पौने दो करोड़ का नहीं हुआ भुगतान, 17 दिन तक फंसे थे 41 श्रमिकों
नौ माह पूर्व उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में 17 दिन तक फंसे रहे 41 श्रमिकों के सकुशल रेस्क्यू किया गया था। बचाव अभियान में लाजिस्टिक उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन व उत्तरकाशी आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एक अनुमान के मुताबिक इस रेस्क्यू में 100 करोड़ से अधिक खर्च हुए। जिसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया है।
Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ में जंगल संग 11 लोग भी जले, लेकिन आंकड़ों में पेड़ सिर्फ एक राख!
Uttarakhand Forest Fire: पहाड़ में जंगल संग 11 लोग भी जले, लेकिन आंकड़ों में पेड़ सिर्फ एक राख!
उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग ने इस बार विकराल रूप धारण कर लिया था। कुमाऊं के जंगलों में 902 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ गया था। चौंकाने वाली बात यह है कि वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इन दोनों डिवीजनों में एक भी पेड़ पूरी तरह नहीं जला। वहीं पहाड़ से जुड़ी नौ डिवीजनों में सिर्फ एक पेड़ राख हुआ है।
Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, बगहा में गंडक नदी में नाव पलटी; आधा दर्जन लोग डूबे
Bihar News: बिहार में बड़ा हादसा, बगहा में गंडक नदी में नाव पलटी; आधा दर्जन लोग डूबे
पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में गंडक नदी में शनिवार सुबह गंडक नदी में एक नाव डूबने से चीख-पुकार मच गई। आधा दर्जन लोगों के डूबने की खबर सामने आ रही है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से लोगों को निकालने का काम चल रहा है। सभी लोग गंडक पार कर खेत जा रहे थे। सभी चंद्रपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
MP के चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत ढहने से बड़ा हादसा, नीचे सो रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत
MP के चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत ढहने से बड़ा हादसा, नीचे सो रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत
Mhow News चोरल में एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत ढहने से उसके नीचे सो रहे 5 मजदूर दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। पांचों के शव निकाल लिए गए हैं।