Skip to main content

MP के चोरल में निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत ढहने से बड़ा हादसा, नीचे सो रहे 5 मजदूरों की मौके पर मौत

Mhow News चोरल में एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत ढहने से उसके नीचे सो रहे 5 मजदूर दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। पांचों के शव निकाल लिए गए हैं।

महू:- महू तहसील के पास ग्राम चोरल में सुबह एक निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ। छत के नीचे सो रहे 5 मजदूर दब गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है। पहले जेसीबी नहीं पहुंचने से मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बाद में जेसीबी मौके पर लाई गई। 

छत के नीचे सो रहे थे मजदूर

सभी मजदूर निर्माणाधीन फॉर्म हाउस की छत के नीचे ही सोए हुए थे। इंदौर कलेक्‍टर आशीष स‍िंंह के अनुसार मलबे में 5 मजदूर दब गए। ग्रामीण एसपी हित‍िका वासल के अनुसार सभी 5 मजदूरों के शव निकाल लिए गए हैं। मृतक मजदूर के नाम पवन, हरिओम, रमेश, गोपाल, राजा निवासी राऊ पता चले हैं।

News Category