Skip to main content

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की मोहर्रम, श्रावण और आगामी चुनाव के दृष्टिगत अपराध समीक्षा बैठक

बरेली समाचार

अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली की अध्यक्षता में दिनांक 18.06.2025 को समय 21.00 बजे से पुलिस लाइन सभागार में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहारों (मोहर्रम और श्रावण मास) तथा आगामी चुनावों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

प्रिय नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाया गया

बरेली समाचार

बरेली आज भारत के नेता प्रतिपक्ष महानायक माननीय राहुल गांधी जी के जन्म दिवस जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा भव्य रूप से कांग्रेस कार्यालय, रामपुर गार्डन, धनवंतरी तोमर अस्पताल के सामने  कांग्रेस जनों ने मनाया और मा. राहुल गांधी को दीर्घायु होने और भविष्य में प्रधानमंत्री पद पर सुशोभित होने की कामना भी की। 
बाद में अपने प्रिय नेता राहुल गांधी जी के जन्म दिवस पर पौधों का भी रोपण किया गया । लीची और आडू के पौधे रोपे गये।

विश्व योग दिवस 2025: है योग प्रशिक्षक मंत्र यही:इंद्रदेव त्रिवेदी

 बरेली समाचार      
         
तन से मन से हर साधन से 
नीरोग सभी को बनना है। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें
क्या करना क्या ना करना है।।

हम कौन - कौन से योग करें
बतलाते वो ही सही - सही। 
किस समय योग करना हमको
सिखलाते वो ही सही- सही।। 
श्वासें गहरी या धीमी लें
पूछो उनसे क्या कहना है।। 
हम योग प्रशिक्षक से सीखें........