Skip to main content

Raksha Bandhan 2024: भगवान महाकाल को सबसे पहले बांधी गई राखी, रक्षाबंधन पर देखें भस्म आरती

मध्यरात्रि 2.30 बजे महाकाल की भस्म आरती में सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी गई। इसके बाद भगवान को सवा लाख लड्डूओं का महाभोग लगाया गया और आरती की गई। इसके बाद शिव के भक्तों को दिनभर लड्डू महाप्रसा बांटा जाएगा। वहीं आज श्रावण मास की आखिरी सवारी है। इसके बाद 26 अगस्त को भादौ मास की पहली और 2 सितंबर को श्रावण-भादौ मास की शाही सवारी निकलेगी।

MP News: सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बीच सड़क खुद की गर्दन पर मारे चाकू

MP News: सीधी में दबंग के पीछा करने से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, बीच सड़क खुद की गर्दन पर मारे चाकू

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कक्षा नौ की छात्रा ने दबंग द्वारा लगातार पीछा कर परेशान करने से तंग आकर बीच बाजार एक दुकान से चाकू उठाकर खुद की गर्दन पर कई वार कर लिए। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर गई। स्थानीय लोगों ने छात्रा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टरों ने उसे रीवा संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।

Neemuch Accident: एमपी के नीमच जिले में भीषण सड़क हादसा, पुलिस ड्राइवर समेत तीन की मौत; पांच घायल

Neemuch Accident: एमपी के नीमच जिले में भीषण सड़क हादसा, पुलिस ड्राइवर समेत तीन की मौत; पांच घायल

मध्य प्रदेश के नीमच जिले में शनिवार सुबह भीषण रोड एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। वहीं पिकअप सबसे आगे जा रहे पुलिस वाहन में जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस वाहन पलट गया।

MP News: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई जाएंगी RSS विचारकों की किताबें, कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP News: मध्य प्रदेश के कॉलेजों में पढ़ाई जाएंगी RSS विचारकों की किताबें, कांग्रेस ने उठाए सवाल

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारकों की किताबों को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। राज्य सरकार ने इसी सत्र से पढ़ाई शुरू कराने के निर्देश उच्च शिक्षा विभाग को दिए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी सरकारी व निजी कालेजों में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं।

हाईटेंशन लाइन टूटकर पानी में गिरी, होम्योपैथी डॉक्टर के चपेट में आने से हुई मौत; करंट लगने से तीन लोग घायल

हाईटेंशन लाइन टूटकर पानी में गिरी, होम्योपैथी डॉक्टर के चपेट में आने से हुई मौत; करंट लगने से तीन लोग घायल

Bhopal News अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सुदंर नगर कॉलोनी में जब हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी तब डॉक्टर उपेंद्र अपने क्लीनिक के बाहर खड़े थे। हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरते ही आग लगी और सड़क पर भरे पानी में करंट फैल गया। डॉक्टर वहां से अपनी बाइक हटाने की कोशिश कर रहे थे तभी वह करंट की चपेट में आ गए।

मध्य प्रदेश सीएम का बड़ा एलान, हर सिलेंडर पर मिलेगी 450 रुपये की छूट; मगर सिर्फ इनको

मध्य प्रदेश सीएम का बड़ा एलान, हर सिलेंडर पर मिलेगी 450 रुपये की छूट; मगर सिर्फ इनको

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को मंडला में प्रत्येक सिलेंडर पर 450 रुपये की छूट देने का एलान किया है। मगर इसका लाभ सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगा। सीएम ने जल्द ही दूध और धान पर भी बोनस देने की बात कही है। वे यहां रक्षाबंधन व श्रावण उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

MP Plane Crash: MP के गुना में विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट घायल

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक हवाई पट्टी पर एक प्राइवेट विमानन अकादमी का एक प्रशिक्षण विमान रविवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में दो पायलट घायल हो गए। गुना कैंट पुलिस थाने के प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया कि दो सीट वाला सेसना 152 विमान दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ऐसी आशंका है कि इंजन में खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में शुरू हुई उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना, 90 मेगावाट बनेगी बिजली

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में शुरू हुई उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना, 90 मेगावाट बनेगी बिजली

मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में 90 मेगावाट बिजली पैदा करने वाली मध्य और उत्तर भारत की सबसे बड़ी फ्लोटिंग सौर परियोजना शुरू की गई। राज्य के अक्षय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला ने एक बयान में बताया कि 646 करोड़ रुपये की लागत वाली ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना 8 अगस्त को शुरू की गई। इस परियोजना से अगले 25 वर्षों में 4629.3 मिलियन यूनिट बिजली पैदा होने की संभावना है।

भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक को एक करोड़ रुपये देगी MP सरकार, सीएम मोहन यादव ने किया एलान

मध्‍य प्रदेश सरकार ने ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्‍य विवेक प्रसाद सागर को एक करोड़ रुपये देने का एलान किया है। विवेक प्रसाद सागर मध्‍य प्रदेश के इटारसी के रहने वाले हैं। मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार को विवेक प्रसाद सागर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 भोपाल:- भारत ने 52 साल के बाद ओलंपिक में हॉकी में लगातार दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले टोक्यो ओलंपिक में भारत ने जर्मनी को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

सीएम मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग के शुभंकर का किया लोकार्पण, बोले- प्रकृति से जो पाया उसे लौटाने का प्रयास है

सीएम मोहन यादव ने ऊर्जा विभाग के शुभंकर का किया लोकार्पण, बोले- प्रकृति से जो पाया उसे लौटाने का प्रयास है पौधरो

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति मातृ-सत्ता की उपासक है और पौध-रोपण अभियान को प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मां का नाम देकर प्रत्येक व्यक्ति को अभियान से आत्मीय रूप से जोड़ा है। मां के नाम से अथवा उनकी स्मृति में पौधा लगाना इस बात का भी प्रतीक है कि हमने जो प्रकृति से पाया है उसे लौटाने का भी हमारे मन में भाव हैं।