Skip to main content

बरेली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में लापरवाही

बरेली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में लापरवाही

गोपनीयता ताक पर, साइकिल-बाइक से ढोई जा रहीं उत्तर पुस्तिकाएं

बरेली यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के परिवहन में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बोर्ड के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कई परीक्षा केंद्रों से कॉपियों के बंडल साइकिल, बाइक, स्कूटी और ई-रिक्शा से मुख्य संकलन केंद्र तक पहुंचाए जा रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था से परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा: रामनगर में तैयारियों को लेकर बैठक, नकल रोकने पर दिया जोर

रामनगर समाचार

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियों के लिए रामनगर में शनिवार को अहम बैठक हुई। बोर्ड ने इस बार 21 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए पूरी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में 3.2 लाख बच्चे फेल, स्वाति मालीवाल ने संसद में उठाया मुद्दा

दिल्ली समाचार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9 में बड़ी संख्या में छात्रों के फेल होने का मामला संसद में उठाया। शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने लिखित जवाब में बताया कि पिछले पांच साल में 3.2 लाख से अधिक बच्चे कक्षा 9 में फेल हुए। इनमें से 71,124 बच्चों ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में दाखिला लिया।

सरकार ने कहा कि NIOS का उद्देश्य उन छात्रों को शिक्षा का अवसर देना है, जो बार-बार फेल हो जाते हैं, ताकि वे स्कूल प्रणाली से बाहर न हो जाएं।

पिछले पांच साल में फेल हुए छात्र और NIOS में दाखिला लेने वाले छात्र

संविधान दिवस 26 नवंबर - भारत के संविधान की कुछ खासियतें और डॉ. भीमराव अंबेडकर व जवाहर लाल नेहरू के विचार

 

1949 में 25 नवंबर को डा. भीमराव अंबेडकर लिखित भारत का संविधान अंगीकृत किया गया। संविधान सभा के अध्यक्ष राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने स्वतंत्र भारत के संविधान पर हस्ताक्षर किए। संविधान 26 जनवरी 1950 से लागू किया गया। 26 नवंबर को भारत में संविधान दिवस मनाया जाता है। जो संविधान को हाशिये पर धकेल चुके हैं वही बढ़-चढ़ कर संविधान दिवस पर इवेंटबाजियां करते हैं। हर भारतीय को गंभीरता से संविधान से हो रहे खिलवाड़ का विरोध करते हुए अपने संवैधानिक अधिकारों को बचाना को प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

यूपी बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए इस बार धांसू इंतजाम, बिजली कटने पर भी स्पेशल कैमरे निगरानी

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार बिजली कटने पर भी कैमरे निगरानी करते रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर AI कैमरे लगाए गए हैं, जिससे नकल रोकने में मदद मिलेगी। यह व्यवस्था परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। परिषद नकल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

हरदोई। यूपी बोर्ड की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अब तक कोई नीति लागू नहीं की गई है, मगर इस बार कंट्रोल रूम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सीसी कैमरे लगाएं जाएंगें, ताकि बिजली न रहने पर भी परीक्षा प्रश्नपत्रों की लगातार निगरानी की जा सके।

AMU के छात्रों ने हटवाई CM योगी की तस्वीर, मामले ने ऐसे पकड़ा तूल

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हाई मास्ट पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर को छात्रों ने पसंद नहीं किया। छात्रों ने लाइट स्थापित करने वाली कंपनी से उन सभी प्लेटों को हटवा दिया, जिन पर मुख्यमंत्री के साथ-साथ एमएलसी और पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की तस्वीरें थीं।  

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हाई मास्ट के पोल पर लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छात्रों को नहीं भाई। छात्रों ने लाइट लगा रही कंपनी से सभी प्लेट को हटवा दिया है जिन पर सीएम के अलावा एमएलसी व पूर्व कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की तस्वीर लगी थी।