Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में लूटपाट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, दोनों पर पुलिस ने घोषित किया था इनाम
Jalaun News: पुलिस मुठभेड़ में लूटपाट के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, दोनों पर पुलिस ने घोषित किया था इनाम
यूपी के उरई में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह चेकिंग के दौरान बाइक से जा रहे दो बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों आरोपित पिता-पुत्र को पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गए। पिता पर 25 हजार और पुत्र पर 20 हजार का इनाम घोषित है। दोनों पर लूटपाट जैसे कई केस दर्ज हैं।
बरेली में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर; 23 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
बरेली में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर; 23 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
बरेली में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए चौराहा चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। लगातार तीसरे दिन थाना कोतवाली के तीसरे चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की गई है। उनके साथ कुल 23 दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। लाइन से बड़े पैमाने पर दारोगाओं को मौका दिया गया है। बभिया चौकी इंचार्ज सचिन कुमार को जनसुनवाई अधिकारी कैंट बनाया गया है।
कर्मचारी को सुबह सात बजे पेड़ से बांधा, पीटता रहा बिजली विभाग का ठेकेदार; तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस
कर्मचारी को सुबह सात बजे पेड़ से बांधा, पीटता रहा बिजली विभाग का ठेकेदार; तीन घंटे बाद पहुंची पुलिस
कासगंज में बिजली विभाग के एक ठेकेदार में कर्मचारी को पेड़ से बांधकर पीटा। आरोप है कि कर्मचारी ने तांबे की प्लेट गोदाम से चुराई थी। कर्मचारी को सुबह सात बजे पेड़ से बांधा गया और दस बजे तक वो पेड़ से बंधा रहा। दस बजे पुलिस ने पहुंचकर कर्मचारी को मुक्त कराया। पुलिस दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
तू हर बार बेटी को ही क्यों जन्म देती है, अब वंश आगे कैसे बढ़ेगा? पत्नी से बच्चियों को छीनकर नहर में फेंकने चल पड़ा पिता
तू हर बार बेटी को ही क्यों जन्म देती है, अब वंश आगे कैसे बढ़ेगा? पत्नी से बच्चियों को छीनकर नहर में फेंकने चल पड़ा पिता
पीड़िता के अनुसार इस दौरान उसके दांत भी टूट गए और कमर में चोट आई। इसके बाद स्वजन नाजमा को लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया। कामिल ने बताया कि आरोपित लगातार फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। वहीं उसी दिन थाने में तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आपको संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके कामों से कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपकी कोई खास डील फाइनल होते-होते रह सकती है, जो आपके मन को परेशान करेगी। आपको जीवनसाथी के मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करनी पड़ सकती है।
वृष राशि
- Read more about आज का राशिफल
- Log in to post comments
Independence Day 2024: 'अरविंद केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी', ध्वजारोहण के बाद बोले कैलाश गहलोत
Independence Day 2024: 'अरविंद केजरीवाल आधुनिक स्वतंत्रता सेनानी', ध्वजारोहण के बाद बोले कैलाश गहलोत
Kailash Gehlot दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP मुखिया के गैर मौजूदगी में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराया। इस दौरान गहलोत ने दिल्लीवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यथित हूं आजादी के 77 वर्षों बाद भी आज चुने हुए सीएम जेल में हैं। बता दें इससे पहले केजरीवाल ने आतिशी को झंडा फहराने के लिए एलजी को पत्र लिखा था जिसे स्वीकृति नहीं मिली।
जब हिंदुस्तानी और पाकिस्तानियों ने एक सुर में गाया 'जय हो', लंदन की सड़कों पर दिखा ऐतिहासिक नजारा
जब हिंदुस्तानी और पाकिस्तानियों ने एक सुर में गाया 'जय हो', लंदन की सड़कों पर दिखा ऐतिहासिक नजारा
Independence Day 2024 स्वतंत्रता दिवस के दिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के लोग मिलकर बॉलीवुड सॉन्ग जय हो गा रहे हैं। म्यूजीशियन vish.music ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ जय हो.... गाएं।